{"_id":"110c4526-3996-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nov-30-last-date-for-filing-kyc-forms","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराइए मत, केवाईसी नहीं भरा तो भी नहीं कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
घबराइए मत, केवाईसी नहीं भरा तो भी नहीं कटेगा कनेक्शन
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Nov 2012 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवाईसी फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है, लेकिन इसे भरने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। अंतिम तारीख बढ़ाई जा सकती है। इतना ही नहीं, अगर फॉर्म नहीं भर पाते हैं तो भी कनेक्शन नहीं कटेगा। इतना जरूर है कि रियायती दर पर सिलेंडर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
मतलब गैर रियायती सिलेंडर की कीमत पर गैस मिलेगी। गैर रियायती सिलेंडर अभी 895 रुपये का है। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पीएम सेठ का कहना है कि केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करके मंगलवार शाम को केवाईसी फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च तक बढ़ाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
अभी दिल्ली समेत ज्यादातर शहरों में 25-35 फीसदी केवाईसी ही भरे गए हैं। जो फार्म भरे भी जा चुके हैं, उनकी एंट्री कंप्यूटर पर नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली से मुलाकात के दौरान यह प्रस्ताव दिया गया है कि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी तक बुलाने की बजाय एजेंसी संचालकों को यह जिम्मेदारी दें। इन पर प्रति फॉर्म 100 रुपये का खर्च आएगा जिसका भुगतान तेल कंपनियां करें क्योंकि इससे उन्हें भी फायदा है।
विज्ञापन
रियायती कनेक्शन की वेटिंग, गैर रियायती तुरंत
अगर आप ब्लैक में गैस खरीदकर गैस चूल्हा जलाने को मजबूर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियायती दर पर गैस सिलेंडर के लिए कनेक्शन में बेशक देरी हो, लेकिन गैर रियायती सिलेंडर के लिए आपको तुरंत (24 से 48 घंटे में) कनेक्शन मिल जाएगा।
अगर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर फेडरेशन की मांग को स्वीकार कर ली तो रियायती सिलेंडर के लिए कनेक्शन की वेटिंग भी खत्म हो जाएगी। फेडरेशन ने कहा है कि पहले कनेक्शन दे दिया जाए और अगर उसके नाम दूसरा कनेक्शन पाया जाता है तो उसे गैर रियायती कनेक्शन में कनवर्ट कर दिया जाए।
ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर फैडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पीएम सेठ कहते हैं कि अगर कोई ब्लैक में सिलेंडर खरीद रहा है तो उसे गैर रियायती दर के लिए तुरंत दिए जाने वाला कनेक्शन ले लेना चाहिए। यह आसानी से उपलब्ध है। गैस एजेंसी संचालक महज पता प्रमाण और फोटो पहचान पत्र के आधार पर कनेक्शन एक से दो दिन में दे रहे हैं। रियायती सिलेंडर के लिए वेटिंग टाइम करीब ढाई महीने है।
खुल गई दूसरे सिलेंडर की बुकिंग, तुरंत करें अप्लाई
आपके पास घरेलू कनेक्शन है, लेकिन सिर्फ एक गैस सिलेंडर है और दूसरा लेना चाहते हैं तो तुरंत अप्लाई करें। तेल कंपनियों ने छह महीने से बंद दूसरे सिलेंडर दिए जाने पर पाबंदी लगा दी थी। अब उसे खोल दिया है। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर फैडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पीएम सेठ का कहना है कि दूसरा सिलेंडर लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक सिलेंडर के लिए 1450 रुपये सुरक्षा राशि जमा करानी पड़ेगी।