फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   not increase diesel gas prices says moily

अभी नहीं बढ़ेंगे डीजल, गैस के दाम: मोइली

Fri, 04 Jan 2013 11:39 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 04 Jan 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
not increase diesel gas prices says moily

पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा है कि ईंधनों के दाम बढ़ाने से संबंधित केलकर समिति की सिफारिश महज एक प्रस्ताव है। समिति की सभी सिफारिशें अभी प्रस्ताव के स्तर पर ही हैं। इस रिपोर्ट पर फिलहाल मंत्रालय ने कोई निर्णय नहीं किया है। यानी, डीजल के दाम तुरंत बढ़ने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


उद्योग संगठन एसोचैम के एक कार्यक्रम में मोइली ने कहा कि फिलहाल डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर कोई प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष नहीं रखा गया है। उल्लेखनीय है कि विजय केलकर समिति की सिफारिशों को अगर सरकार मान लेती है तो देश के राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए जल्द ही डीजल, केरोसिन और रसोई गैस की कीमतों में इजाफा किया जा सकता है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से गठित केलकर समिति ने ईंधनों के दाम में तत्काल बढ़ोतरी की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2014-15 से डीजल के दाम पूरी तरह से बाजार के हवाले कर देना चाहिए। यानी पेट्रोल की तरह डीजल कीमतों पर से सरकारी नियंत्रण हटाने की वकालत की गई है। इसके अलावा एलपीजी और केरोसिन के दाम बढ़ाने का सुझाव भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोइली ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय ईंधन आपूर्ति के लिए आयात पर निर्भरता कम करने का एक रोडमैप तैयार कर रहा है। बारहवीं पंचवर्षीय योजना में कच्चे तेल, गैस व अन्य स्रोतों के आयात पर निर्भरता कम करने को लेकर मंत्रालय गंभीर है। मंत्रालय की योजना के मुताबिक 2020 तक 50 फीसदी, 2025 तक 75 फीसदी और 2030 तक 100 फीसदी तक आयात कम करने का लक्ष्य रखा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed