{"_id":"31b10075d98d8d07b56acd53a0d0b704","slug":"non-subsidy-lpg-cylinder-will-be-16-20-rupees-costly","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर 16-20 रुपए महंगा हुआ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गैस सिलेंडर 16-20 रुपए महंगा हुआ
अजीत सिंह / अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 01 Jul 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता को एक के बाद एक महंगाई के झटके मिल रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ सरकारी तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर भी 16 से 20 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
अब सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर के बाद 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 922.50 रुपये में मिलेगा। अभी तक इसके लिए दिल्ली में 906 रुपये चुकाने पड़ते थे।
विज्ञापन
महंगाई की मार हवाई किराए पर भी पड़ी है। हवाई ईंधन भी करीब 0.6 फीसदी महंगा हो गया है।
जेट फ्यूल के दाम बढ़ने का सीधा असर हवाई टिकटों पर पड़ेगा क्योंकि एयरलाइंस के कुल खर्च में करीब 35-40 फीसदी ईंधन खर्च होता है।
इराक संकट के बाद कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों को देखते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार आधी रात से पेट्रोल का रेट 1.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 50 पैसे पर लीटर बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर और जेट फ्यूल के बढ़े दाम भी इसी फैसले के तहत बढ़ाए गए हैं।