फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   non subsidised gas cylinder become costlier

रसोई गैस हुई 61.5 रुपए महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

Wed, 02 Dec 2015 09:20 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
non subsidised gas cylinder become costlier

घरेलू बाजार में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 61.50 रुपये बढ़ा दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों की घोषणा के बाद गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 606.50 रुपये हो गया है।

विज्ञापन


अब तक इसकी कीमत 545 रुपये थी। सरकार ग्राहकों को एक साल में 14.2 किलोग्राम के 12 एलपीजी सिलेंडर सब्सिडीशुदा कीमतों पर देती है।

उसके बाद उन्हें बाजार भाव पर सिलेंडर मिलता है। दिल्ली में सब्सिडीशुदा एलपीजी सिलेंडर का भाव 417.82 रुपये है।

विमान ईंधन हुआ सस्ता

non subsidised gas cylinder become costlier

दूसरी ओर विमान ईंधन की दर 1.2 प्रतिशत घटा दी गई है। विमान ईंधन के मूल्यों में तीन माह में यह तीसरी कमी की गई है। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी और एटीएफ के भावों की महीने में एक बार समीक्षा करती हैं।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही डीजल पेट्रोल के भी सस्ता होने की घोषणा की गई थी। डीजल-पेट्रोल समेत गैस सिलेंडर और विमान ईंधन की नई कीमतें 1 नवंबर से लागू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed