{"_id":"08ef08b761e7bfb02b1ed5f5a683b2fb","slug":"non-domestic-lpg-cut-by-107-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता हुआ गैर रियायती गैस सिलेंडर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सस्ता हुआ गैर रियायती गैस सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
देश में शुक्रवार को गैर रियायती एलपीजी सिलेंडरों के दाम 107 रुपए प्रति सिलेंडर घटाने के साथ डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई। नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू होंगी।
विज्ञापन
अब गैर सब्सिडी युक्त एलपीजी की कीमत दिल्ली में 1241 रुपए से घटकर 1134 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं दिल्ली में 50 पैसे की वृद्धि के बाद एक लीटर डीजल की कीमत 54.91 रुपए हो गई है।
विज्ञापन
तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में नरमी का लाभ एलपीजी उपभोक्ताओं को मिला है।
जनता पर फूटा महंगाई बम: दूध, डीजल, बिजली सब महंगा
विज्ञापन
उधर, डीजल की कीमत को आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त करने के बाद पिछले एक साल में इसकी कीमत 14 बार बढ़ चुकी है। इस दौरान डीजल के दाम सात रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए।
माना जा रहा है कि डीजल, केरोसिन और एलपीजी को बाजार मूल्य से कम कीमत पर बेचने के कारण चालू वित्त वर्ष में तेल कंपनियों को कुल 1,42,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।
केवल इंडियन ऑयल कार्पोरेशन का नुकसान 73,700 करोड़ रुपए रहने की आशंका है।