{"_id":"04930308-60c3-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"nokia-cuts-300-jobs-outsources-it-function-to-tcs-hcl-tech","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी का काम टीसीएस, एचसीएल को देगी नोकिया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आईटी का काम टीसीएस, एचसीएल को देगी नोकिया
नई दिल्ली/हेलसिंकी/एजेंसी
Updated Thu, 17 Jan 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी नोकिया ने अपने आईटी संबंधी काम भारतीय आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) व एचसीएल टेक्नॉलजीज को सौंपने की घोषणा की है। नोकिया के इस कदम से करीब तीन सौ कर्मचारियों की नौकरियां खत्म होने का अनुमान है।
विज्ञापन
नोकिया ने इस बारे में अपने एक बयान में बताया है कि वह अपना आईटी संबंधी कामकाज और इस प्रक्रिया के ही तहत करीब 820 कर्मचारियों को एचसीएल व टीसीएस को स्थानांतरित करने के बारे में विचार कर रहा है। कंपनी का कहना है कि यह प्रक्रिया उसके कामकाज में और दक्षता लाएगी साथ ही इससे उसकी उत्पादन लागत में भी कमी आएगी। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अपनी पूरी योजना की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन