फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   no travelling on waiting ticket

अब वेटिंग टिकट से भी नहीं कर सकेंगे सफर, सख्त होंगे नियम

Thu, 14 Jan 2016 04:40 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
no travelling on waiting ticket

अगले महीने से एसी या स्लीपर का वेटिंग टिकट रखने वाले यात्री जनरल बोगी में भी नहीं बैठ सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। शिवगंगा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें आरामदायक सफर के लिए यात्री सीट आरक्षित तो करा लेते हैं पर वेटिंग टिकट धारकों की भीड़ के चलते अक्सर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी मजबूरी तो कभी वेटिंग टिकट धारक के निवेदन पर सीट साझा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने पहले ही नियम बना दिया है कि वेटिंग टिकट यात्री आरक्षित बोगी में सफर नहीं कर सकेंगे।

वातानुकूलित बोगी में तो इनका दखल बंद हो गया पर स्लीपर श्रेणी में बेरोकटोक वेटिंग टिकट यात्रियों का आना-जाना जारी है। लेकिन अब आरक्षित बोगी छोड़िए जनरल में भी वेटिंग टिकट यात्री सफर नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी सख्त कार्रवाई

no travelling on waiting ticket

सफर से पूर्व वेटिंग टिकट को कैंसिल कराकर जनरल टिकट लेकर ही जनरल बोगी में यात्री चढ़ सकेगा। वेटिंग टिकट पर यात्रा करते पाए जाने वाले यात्रियों को सीट की उपलब्धता पर फाइन लगाकर बर्थ मुहैया करा दी जाएगी। नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों पर फाइन लगाया जा रहा है। उत्तर रेलवे यात्री सुविधाओं और नियमों को ध्यान में रखकर हमेशा से कार्य करता रहा है।’
-नीरज शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

‘यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमों के तहत ट्रेनों में अभियान चलाया जा रहा है। पुष्कर और शिवगंगा जैसी प्रमुख ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।’
-संजय यादव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed