फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   No serious crisis for the Indian currency: Jaitley

रुपये के लिए गंभीर संकट नहीं : जेटली

Sat, 20 Dec 2014 09:20 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 20 Dec 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
No serious crisis for the Indian currency: Jaitley

रुपये की कीमत में गिरावट के मद्देनजर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारतीय मुद्रा के लिए कोई गंभीर खतरा नहीं है। कुछ दिनों की अस्थिरता के बाद इसमें स्थिरता आ जाएगी।

विज्ञापन


जेटली ने राज्य सभा में कहा कि सभी इमर्जिंग बाजारों की मुद्राओं में उठापटक है और यह अस्थिरता डॉलर की मजबूती के चलते है लेकिन फिर भी रुपया अन्य मुद्राओं के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक इमर्जिंग देशों की चिंता की बात है तो मजबूत डॉलर के कारण एक गंभीर चुनौती है। अन्य इमर्जिंग देशों की मुद्राओं की तुलना में रुपया बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते चार दिनों में रुपये में कई करणों मसलन अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा और रूस की मुद्रा रूबल में तेज गिरावट के चलते, से भारी उतार-चढ़ाव आया है।


जेटली ने कहा कि रूबल और कुछ इमर्जिंग देशों की मुद्राएं संकट का सामना कर रही है लेकिन इनकी तुलना में रुपया एक सबसे स्थित मुद्रा है। रुपये के वास्तविक मूल्य पर कोई गंभीर संकट की स्थिति फिलहाल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed