{"_id":"8d1e92e4-062f-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"no-roaming-charges-from-next-year-kapil-sibal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से नहीं लगेगा रोमिंग चार्जः सिब्बल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अगले साल से नहीं लगेगा रोमिंग चार्जः सिब्बल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Sep 2012 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि मोबाइल फोनधारकों को अगले साल से रोमिंग चार्ज नहीं देना होगा। सिब्बल ने सोमवार को रोमिंग चार्ज खत्म होने की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अगले साल से, हमारे दूरसंचार सचिव ने आपको बताया है कि यह अगले साल से होगा। राष्ट्रीय दूरसंचार नीति 2012 में इसका प्रस्ताव किया गया है।
भारत इंटरनेट गवर्नेंस सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में सिब्बल ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय दूरसंचार नीति, 2012 को मई में अनुमति मिली है। इसके अंतर्गत रोमिंग शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने का प्रावधान है। ऐसे में मोबाइल फोनधारक देशभर में कहीं भी एक ही नंबर का इस्तेमाल कर सकेंगे और अपने दूरसंचार सर्किल से बाहर होने पर भी उन्हें अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
इस बीच, दूरसंचार सचिव आर चंद्रशेखर ने कहा कि दूरसंचार विभाग स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाले नोटिस (एनआईए) पर काम कर रहा है। इसके बाद वह यूनिफाइड लाइसेंस पर काम करेगा, जो राष्ट्रीय दूरसंचार नीति 2012 का हिस्सा है। एनआईए 28 सितंबर को जारी किया जाना है।