फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   No reason why India can’t resume 8 or 9 pc growth: IMF

आठ-नौ फीसदी विकास दर हासिल कर सकता है भारत : आईएमएफ

Fri, 13 Mar 2015 11:18 AM IST
एजेंसी / वाशिंगटन
एजेंसी / वाशिंगटन Updated Fri, 13 Mar 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
No reason why India can’t resume 8 or 9 pc growth: IMF

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत में नए आर्थिक सुधारों को जरूरी बताते हुए कहा है कि अगर ऐसा होता है, तो कोई वजह नहीं कि आने वाले वर्षों में भारत आठ फीसदी या उससे अधिक आर्थिक विकास दर को हासिल न कर पाए।

विज्ञापन


आईएमएफ ने मध्यम अवधि के अनुमान के तहत भारत की आर्थिक विकास दर 7.3 से 7.4 फीसदी रहने की बात कही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के एशिया-प्रशांत संभाग के तहत भारत के लिए एसिस्टेंट डायरेक्टर और मिशन चीफ पॉल कैशिन ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भारत 8,9 या उससे भी अधिक आर्थिक विकास दर के साथ आगे बढ़ सकता है। हालांकि इसमें कुछ वक्त लगेगा और इसके लिए आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने के कदम उठाने होंगे। कैशिन के मुताबिक देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है। इसके चलते कई अच्छे कदम उठाए गए हैं और कारोबारी भरोसे में भी सुधार आया है।
विज्ञापन


आईएमएफ के सीनियर रिप्रेेजेंटेटिव टॉम रिचर्डसन ने कहा कि हम पिछले करीब दो साल से भारत में ऐसे आर्थिक सुधारों के कदम उठाने की बात कह रहे हैं, जो कारोबार जगत के लिए अनुकूल हों और जो आर्थिक विकास को गति दें। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की खासतौर पर जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण और भू स्वामित्व जैसे मसले आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएंगे क्योंकि देश में नई परियोजनाओं की मंजूरी और क्रियान्वयन इन पर निर्भर करेगा। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए भी कई तरह के कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिचर्डसन ने कहा कि भारत में खाद्य आपूर्ति अब भी काफी हद तक सरकार पर ही निर्भर है और देश की जन वितरण प्रणाली अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में आईएमएफ का मानना है कि देश में कृषि क्षेत्र और खाद्य आपूर्ति को बाजार आधारित बनाने की जरूरत है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सब्सिडी का नकद हस्तांतरण और खाद्य सुरक्षा अधिनियम इस दिशा में उठाए गए कुछ ऐसे ही कदम हैं। यदि आधारभूत ढांचे (इन्फ्रासट्रक्चर)  की बात करें, तो सार्वजनिक क्षेत्र के जरिए इसमें काफी काम किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed