फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   No probe into Flipkart billion day sale, says Nirmala Sitharaman

फ्लिपकार्ट बिलियन डे सेल की नहीं होगी जांच : सीतारमण

Wed, 22 Oct 2014 09:15 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 22 Oct 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
No probe into Flipkart billion day sale, says Nirmala Sitharaman

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के खिलाफ कोई जांच नहीं की जाएगी। कंपनी के खिलाफ उसकी बिग बिलियन डे सेल में अनुचित तरीके से सामानों की बिक्री करने की शिकायतें की गई थीं।

विज्ञापन


सीतारमण ने बंगलूरू में संवाददाताओं को बताया कि बिग बिलियन डे सेल के संबंध में ग्राहकों द्वारा उठाए गए सवालों के मद्देनजर ई-रिटेलर कंपनी फ्लिपकार्ट के खिलाफ कोई जांच करने की योजना नहीं है, न ही इस तरह का कोई प्रस्ताव है।
विज्ञापन


वास्तव में वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मामले की जांच की खबरें आने के बाद इस बात को लेेकर सरकार के भीतर और बाहर यह चर्चा थी कि अथॉरिटीज को इस तरह के मामलों से अलग रहना चाहिए। बेहतर यही होगा कि इन्हें मार्केट फोर्सेस पर ही छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि फ्लिपकार्ट मामले में नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया। न ही कोई धोखाधड़ी की गई। यदि कोई ई-कॉमर्स कंपनी ग्राहकों को डिस्काउंट देती है, तो आखिरकार इसका लाभ ग्राहक को ही मिलता है। हम डिस्काउंट ऑफरों पर रोक या उनका नियमन नहीं कर सकते हैं। यह प्रतिस्पर्धा की बुनियादी भावना के खिलाफ है।


गत 8 अक्तूबर को सीतारमण ने कहा था कि फ्लिपकार्ट द्वारा गैरवाजिब कीमतों पर सामानों की बिक्री की शिकायतों के मामले को केंद्र सरकार देखेगी। कंपनी के खिलाफ 6 अक्तूबर को उसके डिस्काउंट सेल के दौरान अनुचित कारोबार करने की शिकायतें की गई थीं। सीतारमण ने कहा था कि डिस्काउंट सेल को लेकर कई तरह की जानकारियां मिली हैं। कई तरह की चिंताएं जताई गई हैं। हम इस मामले को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed