फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   no plans to go on strike says petroleum traders

पेट्रोलियम डीलर्स नहीं जाएंगे हड़ताल पर

Sun, 30 Sep 2012 09:00 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 30 Sep 2012 09:00 PM IST
विज्ञापन
no plans to go on strike says petroleum traders
देश के करीब 42000 पेट्रोल पंप ऑपरेटरों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स (एफएआईपीटी) ने साफ कर दिया है कि सरकार डीलरों का कमीशन बढ़ाने पर विचार कर रही है, ऐसे में संगठन का हड़ताल पर जाने का कोई इरादा नहीं है। एफएआईपीटी ने साथ ही कहा कि इन बातों में भी कोई सच्चाई नहीं है कि पेट्रोल पंपों पर 1 और 2 अक्तूबर को ईंधन की खरीद नहीं होगी। बल्कि उक्त दिनों में भी देश भर के पेट्रोल पंप सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे।
विज्ञापन


संगठन के अनुसार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि वह डीलरों की मांग सहित सभी मुद्दों पर 15 दिनों के अंदर विचार-विमर्श करेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले एफएआईपीटी से अलग हुए संगठन कंफेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स के अध्यक्ष अशोक बधवार ने हाल ही में कहा था कि डीलरों की कमीशन बढ़ाने की मांग नहीं मानी गई तो 15 अक्तूबर से पेट्रोल पंप सीमित संख्या के लिए ही खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed