फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   no new trains but new type of trains

नई ट्रेन नहीं नई तरह की ट्रेनों पर बरसी प्रभु कृपा

Thu, 25 Feb 2016 10:42 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
no new trains but new type of trains

पिछले रेल बजट की तरह ही इस रेल बजट में भी रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नई ट्रेनों की घोषणा तो नहीं की, मगर नई तरह की ट्रेनों का तोहफा जरूर दिया।

विज्ञापन


आम लोगों के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस की तर्ज पर लंबी दूरी की पूरी तरह अनारक्षित अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की तो खास लोगों केलिए आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन ट्रेन हमसफर, तेजस और उदय एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की।
विज्ञापन


रेल बजट में रेल मंत्री ने लंबी दूरी की ट्रेनों में तीन से चार दीन दयालु डिब्बे अतिरिक्त रूप से जोड़े जाने की भी घोषणा की। नई सदी की नई ट्रेन के रूप में चलने वाली हमसफर, तेजस और उदय एक्सप्रेस में यात्रियों को अन्य ट्रेनों की तुलना में सफर केलिए अपनी जेबें ज्यादा ढीली करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विकल्प सेवा केतहत चलने वाली ट्रेनों में रेल मंत्री ने हवाई यात्रा की तर्ज पर डायनामिक प्राइस पर टिकट उपलब्ध कराने की घोषणा की है। ये ट्रेनें कब चलेंगी इस आशय का कोई जिक्र रेल मंत्री ने अपने बजट भाषण में नहीं किया।

बृहस्पतिवार को पेश किए गए रेल बजट में रेल मंत्री ने खास यात्रियों के साथ-साथ आम यात्रियों की परवाह करते हुए पार्टी की विचारधारा का भी ख्याल रखा है। इस क्रम में रेल मंत्री ने तीन खास तरह की ट्रेनों के साथ आम यात्रियों के लिए लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

विचाराधारा का खास ध्यान रखते हुए रेल मंत्री ने जनसंघ के मुखिया रहे दीनदयाल के नाम पर अतिरिक्त दीनदयालु कोच जोड़ने की घोषणा की है, वहीं उनकी दृष्टि का ध्यान रखते हुए आम लोगों के लिए अंत्योदय ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

खास ट्रेनों की विशेषता

no new trains but new type of trains

हमसफर- पूरी ट्रेन वातानुकूलित होगी। इसमें प्रथम और द्वितीय श्रेणी की एसी कोच की जगह तीसरी श्रेणी के एसी कोच होंगे। यात्रियों के पास भोजन चुनने का विकल्प होगा। यात्री भोजन का विकल्प नहीं रखने केलिए भी स्वतंत्र होंगे।

उदय एक्सप्रेस- यह डबल डेकर और पूर्णतया वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेन होगी। इसे रेल यातायात के व्यस्त मार्गों पर रात में चलाया जाएगा। डबल डेकर होने के कारण इसमें सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा 40 फीसदी अधिक यात्री सफर कर पाएंगे।

तेजस एक्सप्रेस- फाइटर प्लेन तेजस के नाम पर चलने वाली यह ट्रेन में रेलवे के भविष्य का अक्स दिखेगा। आधुनिकतम सुविधाओं से लैस यह एक्सप्रेस ट्रेन 130 किमी प्रतिघंटा या इससे भी अधिक रफ्तार से चलेगी। इस ट्रेन में ऑन बोर्ड सुविधा के तहत यात्री मनोरंजन, स्थानीय भोजन के साथ वाईफाई की सुविधा हासिल कर सकेंगे।

अंत्योदय ट्रेन-
यह एक्सप्रेस ट्रेन लंबी दूरी की होगी। इसके सभी कोच अनारक्षित होंगे। रेल मंत्री रहे और वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसाधारण एक्सप्रेस की तर्ज पर वर्तमान रेल मंत्री ने भी आम लोगों का ख्याल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed