'एयर इंडिया के निजीकरण का फैसला नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार का कहना है कि एयर इंडिया के निजीकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। केंद्र का कहना है कि जेट ईंधन पर करों को कम करने समेत बढ़ते नागर विमानन क्षेत्र को मजबूत करने को लेकर यह एक अल्पकालिक रणनीति भर थी।
नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने बताया कि लोगों में आम धारणा यह है कि भारत में विमानन क्षेत्र अपनी क्षमता के आसपास भी नहीं है। इसलिए हम उस दिशा में काम कर रहे हैं और उस क्षमता को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
एयर इंडिया के निजीकरण पर अभी नहीं हुआ फैसला
हम एक अल्पकालिक रणनीति पर काम कर रहे हैं, जिसमें हमने मंत्रालय के अंदर अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मंत्रालय के विमानन क्षेत्र के लिए 100 दिन के प्लान को तैयार करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही।
मुलाकात के दौरान एयर इंडिया के निजीकरण पर चर्चा हुई के सवाल पर राजू ने कहा कि राष्ट्रीय विमानन सेवा हमारी चर्चा का अहम हिस्सा था। एयर इंडिया से संबंधित सभी मसलों पर चर्चा हुई। हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।