{"_id":"aa5d107e-d712-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"no-changes-in-policy-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नहीं होगी ईएमआई, ब्याज दरों में बदलाव नहीं","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कम नहीं होगी ईएमआई, ब्याज दरों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Jun 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
जिस बात का डर था, वही हुआ। रिजर्व बैंक ने शेयर बाजार और ग्राहकों की उम्मीदों को दरकिनार करते हुए पॉलिसी दरों में कोई बदलाव न करने का कड़ा फैसला किया।
विज्ञापन
दरअसल, महंगाई दर में मामूली कमी आई है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक यह इतनी नहीं कि पॉलिसी दरों में कमी जा सके। इसके अलावा रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी ने भी उसके हाथ थामे रखे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह हुई मौद्रिक समीक्षा में नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) को 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया। इसके अलावा रेपो रेट (7.25 फीसदी), रिवर्स रेपो रेट (6.25 फीसदी) को भी जस का तस रखा गया है।
विज्ञापन
बैंक रेट 8.25 फीसदी के स्तर पर ही बरकरार रहेगा। आरबीआई का कहना है कि खाने पीने की चीजों पर अब भी महंगाई दर का असर जारी है, ऐसे में दरों में कमी नहीं की जा सकती।
अगली पॉलिसी का ऐलान 30 जुलाई को होना है और इसमें कमी की जाती है या नहीं, यह महंगाई और रुपए की स्थिति पर निर्भर करेगा।