{"_id":"d22209e6-074e-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"nissan-launched-evalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"निसान ने लांच की एमयूवी इवालिया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
निसान ने लांच की एमयूवी इवालिया
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Sep 2012 01:53 AM IST
विज्ञापन
जापान की कार निर्माता कंपनी निसान ने मंगलवार को सात सीटों वाली (एमयूवी) इवालिया भारत में लांच की है। कंपनी ने इवालिया की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत विभिन्न वेरिएंट्स में 8,49,000 रुपये से लेकर 9,99,000 रुपये रखी है।
लांच के मौके पर किंपनी के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट तोरु हसेगावा ने कहा कि कंपनी साल 2016 तक भारत में 10 नए मॉडल लांच करेगी। इसके तहत कंपनी वित्त वर्ष 2016-17 तक अपने मौजूदा डीलर नेटवर्क 75 को बढ़ाकर 300 करेगी।
हसेगावा के अनुसार कंपनी वित्त वर्ष 2013-14 तक भारत में अपनी बिक्री एक लाख कार तक ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। निसान ने वित्त वर्ष 2011-12 में 33000 कारों की बिक्री भारत में की है। निसान इसके अलावा भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की संभावना पर भी काम कर रही है।