फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Nifty tops 9K for 1st time, Sensex up 135 pts as stocks rally

निफ्टी पहली बार गया 9,000 के पार

Thu, 05 Mar 2015 12:17 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 05 Mar 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
Nifty tops 9K for 1st time, Sensex up 135 pts as stocks rally

लगातार चौथे दिन बढ़त का सिलसिला जारी रखते हुए घरेलू शेयर बाजार एक माह के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 134.59 अंक की बढ़त के साथ 29,593.73 अंक पर बंद रहा। यह एक माह में इसका सबसे ऊंचा बंदी का स्तर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 39.50 अंक की बढ़त के साथ 8,996.25 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी पहली बार 9,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करके 9,008.40 अंक की ऊंचाई तक गया।

विज्ञापन


बीएसई में सबसे ज्यादा तेजी तेल-गैस, आईटी, टेक, ऑटो, हेल्थकेयर, रीयल्टी, ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टरों में रही। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में रिलायंस, टीसीएस, बजाज ऑटो, सिप्ला, सन फार्मा, एचडीएफसी, सेसा स्टरलाइट, टाटा पावर, विप्रो और हिंडाल्को शामिल रहे।
विज्ञापन


नुकसान उठाने वाले शेयरों में कोल इंडिया, महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी शामिल रहे। बाजार के जानकारों का बताना है कि तेजी का यह दौरा आम बजट में सरकार की ओर से सुधारों को बढ़ावा देने वाले कदमों के चलते देखने को मिल रहा है। बजट में गार पर अमल को दो साल के लिए टालने, कॉरापोरेट टैक्स को चार साल में 30 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी पर लाने की घोषणा के चलते विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार शेयरों की खरीद कर रहे हैं। इससे घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी का अच्छा प्रवाह बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed