{"_id":"504c81ec8d6ca440dd45f64d82bc663d","slug":"nifty-hits-new-peak-sensex-up-97-pts-on-budget-cheer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बढ़त जारी, निफ्टी नए टॉप पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार में बढ़त जारी, निफ्टी नए टॉप पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 02 Mar 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र बढ़त का सिलसिला बनाए रखने में कामयाब रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 97.64 अंक की बढ़त के साथ 29,459.14 अंक पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 54.90 अंक ऊपर 8,956.75 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने पिछले तीन सत्रों में कुल 712 अंक की बढ़त हासिल की है।
विज्ञापन
एचएसबीसी के सर्वे में देश के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि दर 5 महीने में सबसे सुस्त रहने का आंकड़ा सामने आने के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बना। हालांकि बजट में गार पर अमल को साल के लिए टाले जाने को लेकर विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से की गई लिवाली ने बाजार को तेजी की ओर बढ़ा दिया। बीएसई में कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, बैंकिंग और पावर सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी रही। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, सिप्ला, भेल, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी और एनटीपीसी शामिल रहे।
विज्ञापन