फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Nifty ends above 8,000-mark for 1st time; Sensex at new peak

पहली बार 8 हजार के पार पहुंचा निफ्टी, शीर्ष पर सेंसेक्स

Tue, 02 Sep 2014 08:57 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 02 Sep 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
Nifty ends above 8,000-mark for 1st time; Sensex at new peak

शेयर बाजार में बढ़त का दौर जारी है। सोमवार को निफ्टी पहली बार 8,000 अंक के पार निकल गया। वहीं सेंसेक्स 229.44 अंक बढ़कर 26,867.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 73.35 अंक बढ़कर 8,027.70 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बीती तिमाही में जीडीपी के उत्साहजनक आंकड़ों के साथ बेहतर आर्थिक भविष्य के मद्देनजर बाजार में उत्साह कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा का भी बाजार ने स्वागत किया है। निफ्टी सोमवार को पहली बार 8,000 अंक का पार कर गया।
विज्ञापन


निफ्टी को 7,000 अंक से 8,000 अंक तक पहुंचने में 12 मई से 1 सितंबर के बीच 78 कारोबारी सत्र का समय लगा। सेंसेक्स 229.44 अंक या 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ अब तक सबसे ऊंचे स्तर 26,867.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 28 अगस्त के 26,638.11 अंक के अपने रिकार्ड को तोड़ कर नया रिकार्ड बनाया है। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 26,900.30 अंक तक पहुंचा। इससे पहले सेंसेक्स 28 अगस्त को एक कारोबारी सत्र में 26,867.55 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed