{"_id":"09cb580dab31a3f6d1e88c7f53cfe942","slug":"nifty-and-sensex-broke-the-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निफ्टी और सेंसेक्स ने एक बार फिर तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
निफ्टी और सेंसेक्स ने एक बार फिर तोड़ा रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
Updated Tue, 27 Jan 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए शेयर मार्केट ने एक नया इतिहास रच दिया है। जहां एक ओर सेंसेक्स अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 29,618.59 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर निफ्टी ने भी 8,925.05 की नई ऊंचाई को छू लिया।
विज्ञापन
सेंसेक्स मंगलवार को 29,451.65 के स्तर पर खुला और शाम को 292.20 अंकों की तेजी के साथ 29,571.04 के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,618.59 का उच्च्तम स्तर और 29,286.09 का निम्नतम स्तर छुआ।
विज्ञापन
निफ्टी मंगलवार को 8,871.35 के स्तर पर खुला और शाम को 74.90 अंकों की तेजी के साथ 8,910.50 के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी का उच्चतम स्तर 8,925.05 रहा, जबकि निम्नतम स्तर 8,825.45 रहा।
विज्ञापन