{"_id":"f5b95b34-5433-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"new-year-may-bring-in-up-to-10-lakh-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया साल लाया नौकरियों की बहार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नया साल लाया नौकरियों की बहार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 01 Jan 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल नई नौकरियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। विशेषज्ञों का आकलन है कि नए साल में कंपनियां 10 लाख से अधिक नियुक्तियां कर सकती हैं। साथ ही इस साल वेतन में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की संभावना नजर आ रही है। मानव संसाधन सलाहकारों के अनुमान के मुताबिक, 2013 में नई नौकरियों के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
नियुक्ति को लेकर कंपनियों का रुझान पिछले साल के मुकाबले सकारात्मक और बेहतर रहेगा। माना जा रहा है कि नए साल में अधिकांश अर्थव्यवस्थाएं मंदी के दौर से बाहर निकल आएंगी, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नौकरियों के अधिक अवसर बनेंगे।
विज्ञापन
उद्योग जगत के अनुमान के मुताबिक 2012 में आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद करीब 7 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए। नए साल में यह आंकड़ा कम से कम 5-6 लाख से लेकर 10 लाख से अधिक पहुंच सकता है। मायहाइरिंगक्लब डॉट कॉम के सीईओ राजेश कुमार का कहना है कि नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नया साल बेहतर साबित होगा, क्योंकि इस साल देश में कम से कम 10 लाख से अधिक नई नौकरियों के अवसर बनेंगे। आर्थिक अस्थिरता के साथ-साथ कई अन्य कारणों से 2012 न तो नियोक्ताओं के लिए अच्छा रहा, न ही नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए अच्छा साबित हुआ।
विज्ञापन
वैश्विक आर्थिक मंदी के चलते 2012 में बनी रही स्थिरता के बाद इस साल भारतीय रोजगार बाजार का परिदृश्य मध्यम गति से रफ्तार पकड़ेगा। हालांकि, अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थिति नियुक्तियों के मामले में बेहतर रहेगी। वेतन वृद्धि को लेकर मैनपावर इंडिया के प्रबंध निदेशक एजी राव का मानना है कि खर्चों में कटौती की धारणा और आर्थिक परिदृश्य के चलते इस साल अधिकांश सेक्टरों में वेतन वृद्धि प्रदर्शन के हिसाब से 10 से 15 फीसदी तक हो सकती हैं।