{"_id":"e3b1a58e7972828b333283b6ef9960db","slug":"new-year-eve-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन होटलों में मनाइए नए साल का शानदार जश्न","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इन होटलों में मनाइए नए साल का शानदार जश्न
New Delhi
Updated Fri, 26 Dec 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के स्वागत की जश्रपूर्वक तैयारी में जुटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के स्टार होटलों ने इस साल हर बजट के लोगों के लिए पैकेज पेश किया है। आप कनाट प्लेस के इलाके में धूम-धड़ाके के साथ नववर्ष का स्वागत करना चाहते हैं तो जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी जबकि अपने इलाके के स्टार होटल की पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उनके पैकेज थोड़े किफायती हैं।
इंडिया गेट के पास विंडसर प्लेस स्थित ली मेरीडियन होटल ने पार्टी के लिए कई श्रेणी बना दी है जिसमें बुफे डिनर से लेकर दो पैग हार्ड ड्रिंक, अनलिमिटेड हार्ड ड्रिंक (आईएमएफएल), अनलिमिटेड हार्ड ड्रिक (इंपोर्टेड) और डांस और मस्ती शामिल हैं। इसके लिए १२००० रुपये से १८००० रुपये का शुल्क रखा गया है। टाटा समूह के ताजमहल होटल ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर ८५०० से १०००० रुपये प्रति रात्रि के हिसाब से होटल का किराया पेश किया है ताकि आप वहीं ठहर कर नववर्ष का जश्र मना सकें। इसने रेस्तरां के अलावा हरे भरे पूल साइड लॉन में पार्टी का इंतजाम किया है जिसके लिए ४००० प्रति व्यक्ति का शुल्क रखा गया है।
अशोक होटल ने भी नववर्ष पर विशेष इंतजाम किया है और उसमें भाग लेने के लिए तीन रेस्तराओं में अलग-अलग पैकेज पेश किया है। इसमें एक रेस्तरों में अवधी व्यंजन के साथ लाइव गजल है जबकि दो रेस्तराओं में अलग अलग व्यंजनों के साथ लाइव डीजे। हर रेस्तरां में प्रति व्यक्ति शुल्क ३५०० रुपये रख गया है। हालांकि अशोक होटल के पैकेज में दो पैग हार्ड ड्रिंक ही शामिल है, वह भी भारत में बनी विदेशी शराब। साफ्ट ड्रिंक जितना चाहे पी सकते हैं। यदि आप इंपोर्टेड ड्रिंक चाहें तो उसके लिए अलग से पैसे देने होंगे।
विज्ञापन
कनाट प्लेस के पास स्थित ललित होटल में इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी के लिए अलग-अलग शुल्क रखा गया है। इसमें जोड़े क शुल्क ८००० रुपये से १२००० रुपये तक है। इसने एक रात/दो दिन का स्टे पैकेज भी निकाला है जिसके लिए १८००० रुपये का शुल्क है। कनाट प्लास के पास ही होटल जनपथ ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक डाइन एंड डांस इवनिंग का आयोजन किया है जो कि शाम से शुरू हो कर आधी रात तक चलेगा। इसमें अकेले व्यक्ति के लिए २००० रुपये का प्रवेश शुल्क है जबकि जोड़े के लिए ३५०० रुपये का शुल्क रखा गया है।
रोहिणी के क्राउन प्लाजा होटल ने तो १४००० रुपये में नववर्ष मनाने का एक अनोखा प्लान पेश किया है जिसमें आप ३१ दिसंबर को तीन बजे के बाद होटल पहुंच जाइए, वहां आपको एक कमरा दे दिया जाएगा। शाम में वहां ब्रंच कीजिए और पार्टी में जश्र के लिए पहुंच जाइए। फिर वहां मनपंसद डिनर कीजिए, अनलिमिटेड ड्रिंक लीजिए और रात में वहीं आराम कीजिए। सुबह आपको नाश्ता भी दिया जाएगा। उसके बाद घर प्रस्थान कर जाइए।
गाजियाबाद के कौशांबी स्थित रेडिसन ब्ल्यू ने भी कुछ इसी तरह का पैकेज पेश किया है और इसकी कीमत ११९९९ रुपये रखी गई है। यदि आप वहां ठहरना नहीं चाहते तो ६९९९ रुपये में यही आनंद उठा सकते हैं।
टेबल
न्यू ईयर इव इवनिंग पैकेज
होटल का नाम सिंगल कपल
ली मेरीडियन ०० १२-१८ हजार
ताज मानसिंह ४००० ८०००
दि ललित ४९९९-५९९९ ८९९९-१२५००
दि अशोक ३५०० ७०००
जनपथ २००० ३५००
रेडिसन ब्ल्यू ०० ६९९९
स्टे इन पैकेज
दि ललित ०० १८०००
क्राउन प्लाजा ०० १३९९९
रेडिसन ब्ल्यू ०० ११९९९
--शिशिर चौरसिया--