ऑनलाइन बैकिंग के लिए बदलेंगे नियम
ऑनलाइन बैंकिंग में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ट्रांजेक्शन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो स्तरों पर वेरीफिकेशन शुरू करने का सुझाव दिया है।
आरबीआई ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को और सुरक्षित बनाने को लेकर तैयार की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बैंकों को ग्राहकों को कई तरह के ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजेक्शन से जुड़े खतरों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए।
वेरीफिकेशन के लिए अब मिलेंगे और विकल्प
ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वेरीफिकेशन के विभिन्न तरीकों का चुनाव करने का विकल्प मिलना चाहिए। आरबीआई ने आरटीजीएस, एनइएफटी, सीबीएलओ, फॉरेक्स क्लियरिंग, गवर्नमेंट सेक्युरिटीज क्लियरिंग और चेक ट्रूनकेशन सिस्टम जैसे पीकेआई इनेबल्ड इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम लागू किए हैं।