फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   new tax will get trouble for up businessman

यूपी के व्यापारियों पर भारी पड़ेंगे नए टैक्स

Fri, 07 Dec 2012 02:34 PM IST
नई दिल्ली/विनोद डबास
नई दिल्ली/विनोद डबास Updated Fri, 07 Dec 2012 02:34 PM IST
विज्ञापन
new tax will get trouble for up businessman

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में चार नए टैक्स लगाने और हाउस टैक्स व पार्किंग फीस बढ़ाने के प्रस्ताव लागू होने की स्थिति में यहां से अधिक असर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके के लोगों पर असर पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के अनेक शहर के लोगों का पूर्वी दिल्ली में कारोबार है।

विज्ञापन


आयुक्त एसएस यादव के अनुसार, प्रोफेशनल टैक्स उन सभी लोगों से वसूला जाएगा जिनका इनकम टैक्स विभाग में पूर्वी दिल्ली का पता होगा। इसी तरह उन लोगों को शिक्षा और सुधार टैक्स देना होगा जो हाउस टैक्स के दायरे में आते हैं। इन टैक्स के दायरे में वे सभी लोग आएंगे जिनका कारोबार पूर्वी दिल्ली में चल रहा है।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के बाजारों में 50 हजार से अधिक व्यावसायिक परिसर यूपी के सीमावर्ती शहरों में रहने वाले व्यापारियों हैं। इन्हें प्रोफेशनल टैक्स के साथ-साथ शिक्षा व सुधार टैक्स भी देना होगा, क्योंकि अधिकतर व्यापारियों के अपने परिसर हैं और हाउस टैक्स देते हैं। इस तरह उन्हें 40 प्रतिशत अधिक हाउस टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने बिजली संकट से निजात पाने के लिए परिसरों में बड़े-बड़े जनरेटर भी लगा रखे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें जनरेटर टैक्स भी देना पड़ेगा। अपने वाहन खड़े के लिए पार्किंग चार्ज भी अधिक देना पड़ेगा। वे पार्किंग का मासिक पास बनवाते हैं। अब उन्हें मासिक पास बनवाने में तीन गुना अधिक राशि देनी पड़ेगी। यानी पांच सौ रुपये की जगह 1500 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed