फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   NEW DOMESTIC GAS ALLOCATION GUIDELINES TO DRIVE GROWTH IN SECTOR

गैस नेटवर्क के विस्तार में भूमिका निभाएगी आईजीएल

Fri, 12 Sep 2014 06:42 PM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
नई दिल्ली/ ब्यूरो Updated Fri, 12 Sep 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
NEW DOMESTIC GAS ALLOCATION GUIDELINES TO DRIVE GROWTH IN SECTOR

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कंप्रस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की इकलौती सप्लायर कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) देश में सीएनजी और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का नेटवर्क बढ़ाने की सरकार की योजना में अपेक्षित भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


आईजीएल के चेयरमैन केके गुप्ता ने कंपनी की 15 सालाना आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सीएनजी और पीएनजी का इस्तेमाल बढ़ाने की ओर कदम बढ़ाते हुए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों को गैस आवंटन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। देश में गैस नेटवर्क के विस्तार में कंपनियों की प्रतिस्पर्धी कीमतें अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कंपनी की भावी योजनाओं और कारोबारी विस्तार की नीतियों के बारे में भी शेयरधारकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद कंपनी कानपुर और बरेली में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में जुट गई है। महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (एमएनजीएल) में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को बोर्ड की मंजूरी के बाद कंपनी पुणे में गैस डिस्ट्रीब्यूशन के काम में व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed