फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   New delhi set to host lifestyle Pakistan

रिश्तों में जमी बर्फ पिघलाने आया लाइफस्टाइल पाकिस्तान

Mon, 08 Sep 2014 09:32 AM IST
नई दिल्ली /सुजय मेहदूदिया
नई दिल्ली /सुजय मेहदूदिया Updated Mon, 08 Sep 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
New delhi set to host lifestyle Pakistan
रिश्तों में जमी बर्फ को पिघलाने और भारत के लोगों के बीच दोस्ती का संदेश देने की कोशिशों के तहत ट्रेड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान प्रगति मैदान में 11 सितंबर से 14 सितंबर के बीच लाइफस्टाइल पाकिस्तान प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष पाकिस्तान के उच्च गुणवत्ता के ब्रांडों और व्यंजनों को लेकर भारतीयों के शानदार रिस्पांस को देखते हुए इस वर्ष प्रदर्शनी की अवधि को बढ़ाया गया है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अमर उजाला को बताया कि हम नई दिल्ली में इस आयोजन को लेकर सकारात्मक नजरिया रखते हैं।
विज्ञापन


भारत के लोगों खास तौर पर दिल्ली के निवासियों की लोकप्रिय मांग पर प्रदर्शनी की अवधि को दो दिन बढ़ा कर चार दिन किया गया है। हमें उम्मीद है कि प्रदर्शनी के आयोजन से दोनों देशों की आवाम के बीच रिश्ते बेहतर बनाने और लोगों के बीच मेल मिलाप को नए स्तर तक ले जाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के फैशन, टेक्सटाइल, चमड़ा उत्पादों, एक्सेसरीज, होम टेक्सटाइल सहित पाकिस्तान के विभिन्न भागों के 150 से अधिक प्रदर्शनी लगाने वाले लाइफस्टाइल शो का हिस्सा बनेंगे। ट्रेड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और टेक्सटाइल दिग्गज, एसएम मुनीर ने यह पहल पाकिस्तान और भारत की सरकारों द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मजबूती देने के लिए की है।

भारत में एक छत के नीचे पाकिस्तान के उच्च गुणवत्ता वाले निर्यात उत्पादों को प्रदर्शित करने वाली यह दूसरी प्रदर्शनी है। दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर के कारोबार की संभावनाओं के साथ यह आयोजन न सिर्फ भारत के व्यापारी समुदाय को अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ बातचीत का मौका उपलब्ध कराता है बल्कि इससे ग्राहकों को भी पाकिस्तान के बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पादों को देखने और खरीदने का मौका मिलेगा।

प्रदर्शनी में हाई एंड डिजाइनर वियर और लेडीज सूट, फैब्रिक्स, ज्वेलरी, फर्नीचर, लेदर, राइस और इंजीनियरिंग उत्पादों सहित पाकिस्तान की उच्च गुणवत्ता वाले टेक्सटाइल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके तहत पाकिस्तानी फूड कोर्ट में पाकिस्तानी व्यंजन भी लोगों को पेश किया जाएगा।


प्रदर्शनी के इतर फैशन शो और संगीतमयी शामों की श्रंखला का आयोजन भी किया जाएगा। निवेश, रोजगार और निर्यात के नजरिए से टेक्सटाइल और कपड़ा पाकिस्तान का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। पाकिस्तान कपास उगाता है और कपास उगाने में पाकिस्तान दुनिया का चौथा बड़ा देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed