फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   new company for stuck highway projects

अटके हाईवे प्रोजेक्ट के लिए बनेगी नई कंपनी

Tue, 22 Jul 2014 02:06 PM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/अमर उजाला दिल्ली
प्रशांत श्रीवास्तव/अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 22 Jul 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
new company for stuck highway projects

अटके हाईवे प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने की तैयारी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए बैंकों के जरिए एक अलग कंपनी बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिसमें खुद राजमार्ग प्राधिकरण जहां पूंजी लगाएगा, वहीं हाईवे प्रोजेक्ट में ज्यादा एक्सपोजर रखने वाले बैंक भी पूंजी लगाकर अटके प्रोजेक्ट को काम पूरा कर उसे ऑपरेशनल करेंगे।

विज्ञापन


देश में करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये के हाईवे प्रोजेक्ट विभिन्न कारणों से अटके हैं, जिसे मोदी सरकार जल्द से जल्द शुरू करना चाहती है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बैंकों को पत्र लिखकर अटके हाईवे प्रोजेक्ट को शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार एनएचएआई ने एक एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिसके तहत एनएचएआई और हाईवे प्रोजेक्ट में ज्यादा एक्सपोजर रखने वाले बैंक पूंजी लगाएंगे। इस कवायद के जरिए कोशिश यह है कि हाईवे प्रोजेक्ट को पूरा कर उसे ऑपरेशनल किया जाए।
एनएचएआई के प्रस्ताव पर आईबीए के अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट्स को पूंजी देना बैंकों के लिए समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इस पहल के जरिए हाईवे प्रोजेक्ट पूरे किए जाते हैं, तो बैंकिंग इंडस्ट्री के खास फायदा होगा। क्योंकि प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद उससे रिटर्न आएगा। इससे बैंकों की फंसी पूंजी भी रिकवर हो सकेगी।
देश में इस समय 189 हाईवे प्रोजेक्ट अटके हैं, जो कि प्रमुख रूप से पूंजी की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

एनएचएआई ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को लिखा पत्र

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी बनाकर अटके प्रोजेक्ट पूरा करने की है योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed