फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   new banking license guideline after budget

नए नियमों के तहत बैंकिंग लाइसेंस गाइडलाइन बजट बाद

Thu, 03 Jul 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Jul 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
new banking license guideline after budget

भारतीय रिजर्व बैंक एक बार फिर बैंकिंग लाइसेंस देने की तैयारी में है। अबकी बार रिजर्व बैंक परंपरागत तरीके से काम कर रहे बैंकिंग मॉडल में बदलाव करने की योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


आरबीआई मोदी सरकार द्वारा बजट पेश करने के बाद नए दिशानिर्देश जारी कर सकता है। रिजर्व बैंक इसके पहले अप्रैल के महीने में आईडीएफसी और बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज को नए बैंकिंग लाइसेंस देने की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है।
विज्ञापन


आरबीआई का नए मॉडल वाले छोटे बैंक पर होगा जोर

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रिजर्व बैंक इस तरह के मॉडल पर विचार कर रहा है, जिसमें ग्राहकों की विभिन्न जरूरत के मुताबिक बैंक खोले जाएंगे। मसलन पेमेंट बैंक का मॉडल भारत में विकसित किया जा सकता है। जो कि केवल जमाएं लेने और भुगतान का काम करे। यह बैंक कर्ज देने का काम नहीं करेंगे। अधिकारी के अनुसार इस संबंध में आम बजट पेश होने के बाद रिजर्व बैंक नई गाइडलाइन जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट बनेगा प्रमुख दावेदार

अप्रैल में वित्त मंत्रालय के विरोध के कारण लाइसेंस न पाने वाला इंडिया पोस्ट नए दिशानिर्देश के आधार पर बैंकिंग लाइसेंस पा सकता है। सूत्रों के अनुसार यदि आरबीआई पेमेंट बैंक का मॉडल तैयार करता है, तो इंडिया पोस्ट उसका प्रमुख दावेदार होगा। इंडिया पोस्ट पहले से ही उसी तरह के मॉडल पर काम कर रहा है। साथ ही टेलीकॉम मंत्रालय भी इंडिया पोस्ट को नए मॉडल में जगह देने के समर्थन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed