{"_id":"c2bfafcc-24fd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"netgables-launches-saralweb-com-a-b2b-marketplace","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमई के लिए वेबपोर्टल सरल वेब की शुरूआत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसएमई के लिए वेबपोर्टल सरल वेब की शुरूआत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 02 Nov 2012 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय छोटी एवं मझोली कंपनियों को वैश्विक स्तर पर सुलभ उपस्थिति दर्ज कराने और उन्हें अपने उत्पादों के लिए ग्राहक ढूंढने में मदद करने के उद्देश्य से नई वेबसाइट सरल वेब डाटकॉम (Saralweb.com) शुरू की गई है।
दुनिया भर की छोटी एवं मझोली कंपनियों को सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं प्रदान करने वाली अमेरिकी कंपनी नेटजेबल्स इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई टीए नेटजेबल्स ने यह वेबसाइट शुरू की है। कंपनी ने कहा है कि एसएमई इकाइयां निशुल्क में इस वेबसाइट का उपयोग कर अपने कारोबार का विस्तार कर सकती हैं।
कंपनी ने कहा है कि भारत में सात लाख ऐसे एमएसई हैं जो आनलाइन कारोबार करते हैं और वे अपने विपणन पर प्रति वर्ष औसतन 20 हजार रुपये व्यय करते हैं। कंपनी का दावा है कि उसकी वेबसाइट के माध्यम से कारोबार करने पर एमएसई के विपणन खर्च में 10 गुना की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि उसके 25 हजार से अधिक उपयोगकर्ता बन चुके हैं और प्रति दिन एक सौ से अधिक एमएसई पूछताछ कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त बगैर पंजीकृत एमएसई अपने संभावित ग्राहक इसके माध्यम से ढूंढ सकते हैं और बाद में भी पंजीकरण कर सकते हैं।