फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   net direct tax collections grew by 14 per cent

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 14 फीसदी बढ़ा

Fri, 04 Jan 2013 11:35 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 04 Jan 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
net direct tax collections grew by 14 per cent

वित्तीय वर्ष 2012-13 में अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.70 फीसदी बढ़कर 3,68,322 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,23,956 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन अवधि में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 8.01 फीसदी बढ़कर 4,28,278 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन


इस अवधि में सकल व्यक्तिगत आयकर संग्रह 14.57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,44,346 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 1,26,012 करोड़ रुपये था। वहीं सकल कॉरपोरेट कर संग्रह में 4.94 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 2,83,170 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया। पिछले साल की समीक्षाधीन अवधि में यह आंकड़ा 2,69,850 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed