फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Nestle hires Ambuja Cement to destroy Maggi

320 करोड़ की मैगी जलाने के लिए चुकाए 20 करोड़

Sat, 11 Jul 2015 11:47 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
Nestle hires Ambuja Cement to destroy Maggi

देश में बैन झेल रही नेस्ले इंडिया ने ‘मैगी’नूडल्स को नष्ट करने के लिए अंबुजा सीमेंट्स को 20 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने मैगी को मानव उपयोग के लिए खतरनाक बताते हुए उसकी बिक्री पर रोक लगा रखी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबुजा सीमेंट्स को महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित सीमेंट संयंत्र में मैगी के पैकेट जलाने के लिए इस राशि का भुगतान किया गया है। वहीं नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने कहा ‘गुजरात अंबुजा सीमेंट्स हमें बाजार से वापस लिए गए मैगी नूडल को नष्ट करने में मदद कर रही है।’

प्रवक्ता ने कहा, अंबुजा सीमेंट्स के संयंत्र में मैगी जलाने की लागत की पुष्टि नहीं की. उन्होंने कहा ‘नष्ट किए जाने वाले भंडार के मूल्य के अलावा अतिरिक्त लागत पर भी विचार किया जाएगा, मसलन बाजार से मैगी इकट्ठा करना, नष्ट करने वाले केंद्र तक इसका परिवहन और नष्ट करने की लागत आदि शामिल है।’
विज्ञापन


साथ ही नेस्ले इंडिया ने कहा कि वित्तीय नतीजे की घोषणा के समय ऐसी लागत और अन्य अप्रत्याशित लागत को उचित लेखा परीक्षण मानकों के तहत शामिल किया जाएगा।

कोर्ट पहुंची नेस्‍ले

Nestle hires Ambuja Cement to destroy Maggi
उल्लेखनीय है कि नेस्ले केंद्रीय खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई के बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद 320 करोड़ रुपए के इंस्टैंट नूडल्स को नष्ट करने की प्रक्रिया में है।

एफएसएसएआई ने पांच जून को मैगी पर प्रतिबंध लगाया था और बाजार ने मैगी की नौ किस्में तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया था। इसके बाद नेस्ले इंडिया ने बाजार से उत्पाद वापस ले लिए और बंबई उच्च न्यायालय में प्रतिबंध के आदेश का चुनौती दी।

इस पर कोर्ट ने मैगी को देश से निर्यात करने की अनुमति केवल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed