फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   need not to worry on Fed taper : FinMin

फेड टैपरिंग से घबराने की जरूरत नहीं: चिदंबरम

Thu, 30 Jan 2014 05:46 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 30 Jan 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
need not to worry on Fed taper : FinMin

उन्होंने कहा कि सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) दोनों ही टैपरिंग को लेकर सजग हैं। वित्तीय स्थिरता के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


बीती देर रात फेड के फैसले को अगले माह से अमल में लाने की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार इस खबर के चलते शुरुआती कारोबार में भारी दबाव में आ गए। रुपये पर भी दबाव देखा गया।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में शुुरुआती कारोबार में 225 अंक की गिरावट देखी गई, जबकि रुपया 33 पैसे गिरकर 62.75 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर देखा गया। बाजार में मची अफरा-तफरी के बीच वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर इसे संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि फेडरल रिवर्ज का यह फैसला पूर्व-निर्धारित था। इसलिए भारतीय बाजार के लिए इसमें हैरानी या परेशानी की कोई बात नहीं है। फेड द्वारा बांड खरीद में कटौती का जिक्र करते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा है कि यह सच है कि 65 अरब डॉलर कोई छोटी रकम नहीं है, पर इससे कहीं ज्यादा नकदी ग्लोबल बाजार में डाली जाती रहेगी। इसलिए फेड की कटौती से बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।


वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है और ऐसी स्थितियों का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

गौरतलब है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने आर्थिक सुस्ती के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकवरी को देखते हुए बांड खरीद में चरणबद्ध कटौती के फैसले को अगले माह से लागू करने की घोषण की है।

इसके तहत फेड हर महीने अब केवल 65 अरब डॉलर के सरकारी बांडों की खरीद करेगा। फेड यह खरीद मंदी से जूझ रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नकदी उपलब्ध करा कर सहारा देने के लिए करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed