फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ndra Nooyi, Chanda Kochhar in Fortune's list of 50 powerful

दुनिया की पावरफुल बिजनेस वुमेन में दो भारतीय महिलाएं

Sat, 08 Feb 2014 11:25 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Feb 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
ndra Nooyi, Chanda Kochhar in Fortune's list of 50 powerful

पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूयी और आईसीआईसीआई बैंक की एमडी चंदा कोचर दुनिया की शीर्ष- 50 पावरफुल महिला उद्यमियों में शामिल हैं।

विज्ञापन


बिजनेस पत्रिका फॉर्च्यून की ओर से जारी 50 सबसे पावरफुल बिजनेस वुमेन की वैश्विक सूची में इंदिरा नूयी को तीसरा स्थान मिला है, जबकि चंदा कोचर 18वें पायदान पर हैं। टॉप- 50 की इस सूची में केवल यही दो भारतीय महिलाएं स्थान बना पाई हैं।

कार निर्माता जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बारा इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

फॉर्च्यून ने इस सूची में शामिल महिलाओं के बारे में कहा है कि नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने और अपने देशों में प्रेरणास्रोत यह महिलाएं सही मायने में दुनिया पर अपने प्रभुत्व को दर्शा रही हैं।
विज्ञापन


जनरल मोटर्स (जीएम) में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कैरियर शुरू करने वाली मैरी बारा आज इस वैश्विक कंपनी की संचालन कर रही हैं। जीएम के छह महाद्वीपों में 396 संयंत्र हैं, जिनमें 2,12,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फॉर्च्यून की इस सूची में तीसरे स्थान पर रही 58 साल की इंदिरा नूयी पिछले सात साल से पेप्सिको का नेतृत्व संभाल रही हैं। इस दौरान पेप्सी की अमेरिका के बाहर बिक्री दोगुना हुई है।

वहीं, सूची में 18वें स्थान पर रही 52 वर्षीय चंदा कोचर भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक की कमान संभाल रही हैं। इस बैंक की एसेट 124 अरब डॉलर की है और यह 1.5 अरब डॉलर के मुनाफे में है।


आईसीआईसीआई बैंक की 3,588 शाखाएं हैं। इस बैंक की मौजूदगी 19 देशों में हैं। फॉर्च्यून की इस सूची में आईबीएम चेयरमैन, सीईओ व प्रेसिडेंट गिनी रोमेटी दूसरे, पेट्रोब्रास सीईओ मारिया दास ग्रेस सिल्वा फोस्टर चौथे, फेसबुक की सीओओ शेरील सैंडबर्ग 11वें, याहू प्रेसिडेंट एवं सीईओ मारिसा मेयर 14वें और गूगल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एड एंड कॉमर्स) सुसान वोज्सिकी 20वें स्थान पर रहीं।

फॉर्च्यून- 50 में शामिल कुछ पावरफुल बिजनेस वुमेन

1- मैरी बारा, सीईओ, जनरल मोटर्स - पहला स्थान  
2- गिनी रोमेटी, चेयरमैन, सीईओ व प्रेसिडेंट, आईबीएम - दूसरा स्थान
3- इंदिरा नूयी, सीईओ, पेप्सिको - तीसरा स्थान
4- मारिया दास ग्रेस सिल्वा फोस्टर, सीईओ, पेट्रोब्रास - चौथा स्थान
5- मारिसा मेयर, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, याहू - 14वां स्थान
6- चंदा कोचर, एमडी, आईसीआईसीआई बैंक - 18वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed