{"_id":"fa277dc6-7987-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"nationwide-bank-strike-on-feb-20-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फरवरी से बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
20 फरवरी से बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती महंगाई के मद्देनजर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर 20 फरवरी से सरकारी बैंकों के कर्मचारी संगठनों ने दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है जिससे बैंकों का सामान्य परिचालन बाधित हो सकता है।
विज्ञापन
हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया है जिसमें राष्ट्रीय स्तर की 9 यूनियनें एआईबीईए, एनसीबीई, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, एनओबीडब्ल्यू और एआईबीओसी शामिल होंगी।
विज्ञापन
बैंक का सामान्य परिचालन बाधित होने की आशंका के मद्देनजर कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को प्रस्तावित हड़ताल के बारे में सूचित कर दिया है।
कॉर्पोशन बैंक ने बयान में कहा कि यदि हड़ताल होती है तो बैंक कर्मचारियों का एक हिस्सा इसमें भाग ले सकता है। इसलिए संभव है कि बैंक की शाखाओं और दफ्तरों में सामान्य कामकाज प्रभावित हो।
विज्ञापन
इस बीच सूत्रों ने बताया कि बैंक कम से कम यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि जनता को हड़ताल की अवधि में नकदी के मामले में कोई दिक्कत न हो। बैंक इस दौरान एटीएम में अतिरिक्त नकदी डालेंगे ताकि उनके ग्राहकों की जरूरत पूरी हो सके।
नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स ने कहा कि बैंकों के कर्मचारी संगठन वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे, जो नवंबर 2012 में होना था। साथ ही ये संगठन बैंकिंग क्षेत्र में सुधार और बैंकों के विलय की किसी योजना का विरोध कर रहे हैं।