{"_id":"c0b96e24-81d8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"nation-s-health-will-improve-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुधरेगा देश का स्वास्थ्य","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब सुधरेगा देश का स्वास्थ्य
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी की कमर तोड़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने 2013-14 के आम बजट में देश का स्वास्थ्य सुधारने के लिए चिकित्सा क्षेत्र के लिए 37,330 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया है। इसमें नया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान भी शामिल हैं। संशोधित अनुमान के मुताबिक पिछले बजट की तुलना में इस बार 24.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को जोड़कर नए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 21,239 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया है जबकि चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के लिए 4727 करोड़ रुपये, अस्पतालों के निर्माण व औषधालय को बढ़ावा देने के लिए 1873.19 करोड़ रुपये आवंटन का प्रस्ताव है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए 618.87 करोड़ रुपये का आवंटन भी शामिल है। हालांकि चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुल आवंटन कई मदों में 9471.71 करोड़ रुपये किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखरेख लिए भी क्रियान्वित योजना के लिए भी 150 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रस्ताव किया है। साथ ही देशी इलाज को भी बढ़ावा देने के लिए 1069 करोड़ रुपये की सहायता दिए जाने की पेशकश की है। गौरतलब है कि 1.22 अरब की आबादी वाले देश में बजट में प्रस्तावित आवंटन बढ़ाया जाना मौजूदा वक्त की जरूरत है। इसी वजह से सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रस्तावित आवंटन को बढ़ाया है।
विज्ञापन