{"_id":"887eec2e-5117-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nasscom-sidbi-ink-partnership-for-msme-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"नास्कॉम और सिडबी के बीच करार ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नास्कॉम और सिडबी के बीच करार
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Fri, 28 Dec 2012 11:23 PM IST
विज्ञापन
देश के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सेक्टर में छोटे और मझोले उद्योगों के विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नास्कॉम और सिडबी के बीच समझौता हुआ है। समझौते के मुताबिक दोनों पक्ष इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर कम करेंगे। नास्कॉम की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक, नास्कॉम और सिडबी दोनों मिलकर स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों जैसे नीतिगत समर्थन, नई जोखिम पूंजी का ढांचा और पर्यावरण के अनुकूल स्वरोजगार को बढ़ावा देने और एमएसएमई के विकास के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन