फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   narendra modi second most popular leader on facebook

फेसबुक पर मोदी दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता

Wed, 02 Jul 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Jul 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
narendra modi second most popular leader on facebook

ट्विटर पर व्हाइट हाउस को पीछे छोडऩे के बाद मोदी, फेसबुक पर दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता है। उनको फेसबुक पर 1.89 करोड़ लाइक मिल चुके है। जो कि लोकप्रियता के मामले में केवल अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से ही कम है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी की मुरीद हुई फेसबुक सीओओ

बुधवार को फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने संवादाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि यह बहुत अहम संकेत हैं, कि फेसबुक से राजनेता उसी तरह जुड़ रहे हैं, जैसे कि दूसरे लोग जुड़े हैं।

विज्ञापन


शायद इसका कारण फेसबुक का पारदर्शी होना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फेस बुक पर किए गए कुछ पोस्ट को उन्होंने काफी पसंद किया।

उनके द्वारा अपनी मां से आर्शीवाद लेने के लिए किया गया पोस्ट का काफी भावुक था। मैं ऐसी कामना करती हूं कि एक दिन मेरा बेटा या बेटी भी इसी तरह मुझसे आर्शीवाद मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बाजार की मुरीद

सैंडबर्ग के अनुसार भारतीय बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में 10 करोड़ यूजर्स हैं। जिनमें से 8.4 करोड़ यूजर्स सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल मोबाइल डिवाइसेज से करते हैं।


भारत अमेरिका के बाद फेसबुक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि हमने भारत में भारी मात्रा में निवेश किया है। कंपनी की एक अरब भारतीयों को अपने साथ जोडऩे की योजना है।

स्टडी पर जताया खेद

साल 2012 में फेसबुक द्वारा गुप्त रुप से यूजर्स द्वारा किए गए पोस्ट का मनोवैज्ञानिक अध्ययन करने पर सैंडबर्ग ने बुधवार को खेद जताया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने कम्युनिकेशन अच्छे से नहीं किया। यह काफी समय पहले एक हफ्ते के लिए किया गया अध्ययन था। जो कि बेहतर न्यूज फीड देने के लिए किया गया था। इसका मकसद किसी भी तरह यूजर्स की निजता का हनन करना नहीं था।

साल 2012 में फेसबुक ने 6 लाख से ज्यादा यूजर्स की टाइमलाइन में प्रयोग के लिए अपने स्तर पर बदलाव किया था। इस पूरे मामले की यूनाइटेड किंगडम ने जांच भी शुरू कर दी है।



मोदी से हो सकती है मुलाकात

सैंडबर्ग भारत के विभिन्न शहरों की यात्रा कर रही हैं। जहां वह राजनेताओं से लेकर समाज के दूसरे वर्ग से भी मिल रही है। ऐसी संभावना है कि वह बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed