फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Narayana Murthy returns as Infosys executive chairman

इंफोसिस में फिर लौटे मूर्ति, एग्जिक्यूविट चेयरमैन बने

Sat, 01 Jun 2013 03:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Jun 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
Narayana Murthy returns as Infosys executive chairman

देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस ने आज एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में नारायण मूर्ति को पांच साल के लिए अपना एग्जिक्यूविट चेयरमैन बनाने का एलान किया। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

विज्ञापन


कंपनी ने बीएसई को दिए गए बयान में कहा कि के वी कामत अपने पद से हट जाएंगे और बोर्ड के लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

इंफोसिस के मुताबिक बोर्ड ने यह कदम वैश्विक स्तर पर टेक चुनौतियों से निपटने के लिए उठाया है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए नारायण मूर्ति ने कहा, 'यह फैसला अचानक हुआ। लेकिन इंफोसिस मेरे बच्चे की तरह है। इसलिए मैंने मौजूदा योजनाओं को किनारे रखकर यह जिम्मेदारी संभालना स्वीकार किया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं चेयरमैन कामत, बोर्ड और इंफोसिस के हर कर्मचारी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस योग्य समझा। मैं इन चुनौतीपूर्ण हालात में कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए जो बन पड़ेगा, वह करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति के 2011 में कंपनी से रिटायरमेंट लेने के बाद कामत ने यह पद संभाला था। इन दिनों इंफोसिस मुश्किल दौर से गुजर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed