नैना किदवई बनीं फिक्की की पहली महिला अध्यक्ष
उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय नैना किदवई हावर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। कारोबार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। भारत में किसी निजी या विदेशी बैंक में सीईओ के पद तक पहुंचने वाली भी वह पहली महिला हैं। फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए सिद्धार्थ बिरला एक्सप्रो इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष है। जबकि उपाध्यक्ष ज्योत्सना सूरी पिछले पांच वर्षों से फिक्की की टूरिज्म कमेटी की अध्यक्ष हैं।