{"_id":"a0af86a9fe4fa1b9b5878beff061abbb","slug":"mutual-fund-will-not-be-traded-on-budget-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के दिन म्यूचुअल फंड का नहीं होगा कारोबार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बजट के दिन म्यूचुअल फंड का नहीं होगा कारोबार
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Wed, 25 Feb 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवेशक 28 फरवरी को शेयर बाजार खुले रहने के बावजूद म्यूचुअल फंड बेच या खरीद नहीं सकेंगे। इसी दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेेंगे। बाजार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बजट का दिन म्यूचुअल फंडों के लिए कारोबार का दिन नहीं होगा। आम तौर पर शनिवार और रविवार म्यूचुअल फंडों के लिए कारोबार के दिन नहीं होते हैं।
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड हाउस गैर कारोबारी दिनों में डेट अथवा इक्युटी फंडों की कुल असेट वैल्यू आवंटित नहीं करते हैं और फंडों के लिए आवंटन इसके बाद कारोबारी दिनों में शुरू किया जाता है। शनिवार को गैर कारोबारी दिन रखने के फैसले का मतलब है कि इक्विटी एमएफ निवेशक बजट के दिन के अवसर को नहीं भुना पाएंगे।
विज्ञापन
हालांकि एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों में ट्रेडिंग की अनुमति दी जाएगी। पिछले सप्ताह पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बीएसई और एनएसई सहित शेयर बाजारों को बजट के दिन बाजार खुले रखने को कहा था।
विज्ञापन