फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Mutual Fund assets base crosses Rs 12 lakh crore mark in Feb

फरवरी में 12 लाख करोड़ के पार पहुंचा म्यूचुअल फंडों का असेट बेस

Wed, 11 Mar 2015 02:29 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
Mutual Fund assets base crosses Rs 12 lakh crore mark in Feb

विदेशी पूंजी का प्रवाह तेज होने और खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का असेट बेस फरवरी माह में बढ़ कर 12 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई)  के आंकड़ों के अनुसार देश के 45 फंड हाउसों ने के पास फरवरी के अंत में प्रबंधन योग्य औसत संपत्ति (एयूएम) कुल 12,02,196 करोड़ रुपये थी। दिसंबर में इंडस्ट्री का असेट बेस 10.5 लाख करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का कहना है कि एयूम में मासिक वृद्धि विदेशी पूंजी की तेज आवक और शेयर बाजार में तेजी की वजह से रही है। इसके अलावा मई में चुनाव के बाद शेयर बाजार में आई तेजी में इक्विटी स्कीमों में खुदरा निवेशकों ने अपनी भागीदारी बढ़ाई है। विशेषज्ञ का कहना है कि निवेशक आशावादी हैं और वे अर्थव्यवस्था और बाजार को लेकर उत्साहित हैं, जिससे खुदरा निवेशकों को अपनी भागीदारी बढ़ाने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिला कर फंड हाउसों में पिछले माह 18,000 करोड़ रुपये की पूंजी आई। इस पूंजी में तरल या मनी मार्केट कैटैगरी के तहत पूंजी की आवक 8,784 करोड़ रुपये, वहीं इक्विटी सेगमेंट ने 5,217 करोड़ रुपये का प्रवाह देखा है। म्यूचुअल फंड असेट में इक्विटी ओरिएंटेड स्कीमों की हिस्सेदारी मार्च 2014 से बढ़ रही है और यह दिसंबर 2014 में 22 फीसदी से बढ़ा कर 30 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed