{"_id":"707c8f672c5d14b1de2980ced30f0a1f","slug":"mumbai-on-top-in-internet-usage","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट यूज में मुंबई अव्वल, दिल्ली पीछे","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इंटरनेट यूज में मुंबई अव्वल, दिल्ली पीछे
एजेंसी/दिल्ली
Updated Thu, 07 Nov 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में मुंबई इंटरनेट उपभोक्ताओं के मामले में टॉप पर है, जबकि देश का आईटी अब माना जाने वाला बंगलूरू इंटरनेट उपभोक्ताओं के मामले में पांच बडे़ शहरों में सबसे पीछे है।
विज्ञापन
एक सर्वे के अनुसार वर्ष 2013 में 1.20 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ताओं के साथ मुंबई पहले पायदान पर और दिल्ली 81 लाख उपभोक्ताओं के साथ दूसरे स्थान पर है।
उसके बाद हैदराबाद का स्थान जहां 47 लाख इंटरनेट उपभोक्ता हैं। वहीं, बंगलूरू में इंटरनेट के 36 लाख उपभोक्ता हैं।
सर्वे के मुताबिक, समग्र रूप चार शीर्ष मेट्रो में सक्रिय इंटरनेट उपभोक्ताओं की पैठ 37 फीसदी है। छोटे शहरों में कोयंबटूर 40 फीसदी के साथ सबसे आगे है।
सभी शीर्ष शहरों में इंटरनेट उपभोक्ताओं की वृद्धि के मामले में कोलकाता सालाना आधार पर 47 फीसदी के साथ सबसे आगे, मुंबई 45 फीसदी के साथ दूसरे और 43 फीसदी के साथ बंगलूरू तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
दिल्ली में इंटरनेट उपभोक्ताओं की सालाना वृद्धि दर 35 फीसदी है। जबकि, अहमदाबाद 26 फीसदी की वृद्धि दर के साथ आठ शहरों में सबसे निचले पायदान पर है।