फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Mukesh Ambani richest Indian Forbes

मुकेश की बादशाहत बरकरार, सबसे अमीर भारतीय

Thu, 25 Oct 2012 06:06 PM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
न्यूयॉर्क/एजेंसी Updated Thu, 25 Oct 2012 06:06 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani richest Indian Forbes

ग्लोबल बिजनेस मैगनीज फोर्ब्स द्वारा जारी 2012 में भारतीय अमीरों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 2,100 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार पांचवें साल पहले पायदान पर कायम हैं। हालांकि सालाना हिसाब से मुकेश की संपत्ति में 160 करोड़ डॉलर की कमी आई है। बावजूद इसके वह लक्ष्मी मित्तल की तुलना में आगे हैं। मित्तल सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इस्पात किंग लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति 300 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 1600 करोड़ डॉलर पर रही।

विज्ञापन


विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 1,220 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में सक्रिय और टाटा समूह के बड़े शेयरधारक शापूरजी पालोनजी समूह के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री इस सूची में 980 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


सन फार्मा के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप संघवी ने 920 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाई है। गोदरेज समूह के चेयरमैन एडी गोदरेज 900 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर हैं। जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 820 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में सातवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुइया समूह के शशि और रवि रुइया 810 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें पर नंबर हैं। हिंदुजा भाई 800 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें और आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला 780 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ दसवें नंबर पर हैं।

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी 600 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं। मंदी के बावजूद इस साल देश में अरबपतियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल देश में जहां सिर्फ  57 अरबपति थे, वहीं इस साल ये संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई है।

सूची के अनुसार अरबपतियों की सूची में प्रतिशत बढ़ोतरी के हिसाब से वोकार्ड के हबील खोराकीवाला सबसे ऊपर रहे, जबकि घाटा उठाने वालों में गौतम अदानी का नाम सबसे ऊपर रहा। अरबपतियों की सूची बाहर आने वालों में प्रमुख नाम लैंको इन्फ्राटेक के मधुसूदन राव, बीजीआर एनर्जी के बीजी रधुपति और सुजलॉन के तुलसी तांती के हैं।


सूची में सबसे कम उम्र के शामिल होने वाले हैं 97.5 करोड़ डॉलर के साथ मणिपाल समूह के 40 वर्षीय रंजन पई। सूची में शामिल महिलाओं में सावित्री जिंदल, इन्दु जैन, अनु आगा, किरण मजूमदार शॉ और शोभना भरतिया के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed