फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   mukesh ambani india richest person for 6th year

भारत में सबसे धनी हैं मुकेश अंबानी

Tue, 05 Mar 2013 12:38 PM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
न्यूयॉर्क/एजेंसी Updated Tue, 05 Mar 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani india richest person for 6th year

लगातार छठे साल मुकेश अंबानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। फोर्ब्स मैगजीन की ताजा लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की संपदा 21.5 अरब डॉलर है। जबकि लगातार चौथे वर्ष मैक्सिको के उद्यमी कार्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का रुतबा बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन


फोर्ब्स बिजनेस मैगजीन ने सोमवार को दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट प्रकाशित की है। दुनिया के अरबपतियों की इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 22वें पायदान पर हैं। स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल इस लिस्ट में 16.5 अरब डॉलर के साम्राज्य के साथ 41वें पायदान पर हैं।
विज्ञापन


लिस्ट में पहले पायदान पर रहने वाले कार्लोस की कुल संपदा 73 अरब डॉलर है। दूसरे पायदान पर बिल गेट्स (67 अरब डॉलर) हैं। टॉप फाइव में स्पेन के अमानसियो ओर्टेगा (57 अरब डॉलर), वारेन बफे (53.5 अरब डॉलर) और लैरी एलिसन (43 अरब डॉलर) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ब्स की 1,426 अरबपतियों की लिस्ट में भारत के 55 रईसों को जगह मिली है। लिस्ट में उन दुनिया के उन धनी व्यक्तियों को शामिल किया गया है जिनकी संपत्ति कम से कम एक अरब डॉलर है।


मुकेश और लक्ष्मी मित्तल के बाद अजीम प्रेमजी, दिलीप सांघवी, शशी व रवि रुइया, कुमार मंगलम बिड़ला, सावित्री जिंदल, सुनील मित्तल, शिव नादर, केपी सिंह, अनिल अंबानी के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जबकि ग्लोबल टॉप 100 लिस्ट में मुकेश अंबानी, लक्ष्मी मित्तल और अजीम प्रेमजी ही शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed