फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   mukesh ambani became 18th richest man of world

दुनिया के 18वें सबसे धनी व्यक्ति बने मुकेश अंबानी

Thu, 03 Jan 2013 03:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 03 Jan 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani became 18th richest man of world

भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के 18वें सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग अरबपति सूचकांक में शामिल दुनिया के 100 सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी वर्ष 2012 में 24.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 18वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन


सूचकांक में 70 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मैक्सियन टेलीकम्युनिकेशंस के कारलोस सिल्म प्रथम स्थान पर हैं। सूचकांक के मुताबिक 55 वर्षीय अंबानी लगातार छठे साल दुनिया के सबसे धनी भारतीय बने रहे। वह 19वें पायदान से एक कदम ऊपर उठकर 18वें पायदान पर पहुंच गए। उनकी निजी संपत्ति 21 अरब डॉलर से बढ़कर 24.7 अरब डॉलर पहुंच गई।
विज्ञापन


सूचकांक के मुताबिक वर्ष 2012 में दुनिया के सबसे धनी सौ व्यक्तियों की संपत्ति करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 18 खरब, 10 अरब डॉलर पर पहुंच गई। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और फैशन रिटेलर जारा के संस्थापक अमानसियो ओरटेगा सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थानों पर हैं। इनकी संपत्ति 60 अरब डॉलर के आसपास आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed