{"_id":"74fe39628934ae0e12d5b1690c82b497","slug":"mts-completes-six-years-in-india-introduces-offers-for-voice-customers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीएस ने पेश किया एनिवर्सरी ऑफर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एमटीएस ने पेश किया एनिवर्सरी ऑफर
Updated Wed, 18 Mar 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
एमटीएस ब्रांड के तहत देश में दूरसंचार सेवाएं देने वाली टेलीकॉम कंपनी सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज लि. (एसएसटीएल) ने देश में अपने छह साल पूरे होने के अवसर पर अपने ग्राहकों को कई तरह के ऑफर देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
वॉयस सेवाओं पर दिए जा रहे एक ऑफरों के तहत ग्राहक 87 रुपये के रीचार्ज पर फुल टॉक टाइम व 500 एमबी डेटा पा सकेंगे। इसके अलावा एमटीएस से एमटीएस नंबर पर एक हजार मिनट की लोकल कॉल की सुविधा भी मुफ्त दी जा रही है। कंपनी ग्राहकों को एक माह के लिए वैल्यू एडेड सर्विस (वैस) का मुफ्त पैकेज भी दे रही है। इसके तहत एक फ्री सीआरबीटी, म्यूजिक अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन और हेल्थ टिप्स सर्विस दी जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी के मुताबिक एनिवर्सरी ऑफर के तहत 87 रुपये के स्पेशल रिचार्ज वाउचर पूरे मार्च महीने के दौरान उपलब्ध रहेंगे। यह वाउचर देश के 9 टेलीकॉम सर्किलों में कंपनी के 1.20 लाख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहक कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन रिचार्ज करा कर भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन