{"_id":"7f09e98677c06180b8b41e915904f75a","slug":"msme-ministry-inks-mou-with-samsung-to-open-technical-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई मंत्रालय ने सैमसंग से मिलाया हाथ ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एमएसएमई मंत्रालय ने सैमसंग से मिलाया हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Aug 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार हुनरमंद बनाने की कोशिश में लगे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्रालय ने इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली कोरियाई कंपनी सैमसंग के साथ समझौता किया है। इसके तहत युवाओं को तकनीकी कौशल उपलब्ध कराने के लिए सैमसंग देशभर में टेक्निकल स्कूल खोलेगा।
विज्ञापन
एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि उनका मंत्रालय उद्योगों के साथ मिलकर रोजगार परक कौशल व प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उद्योगों के लिए श्रम शक्ति तैयार करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एमएसएई मंत्रालय और सैमसंग की इस साझा पहल से प्रतिवर्ष 10,000 युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा, जिन्हें सैमसंग सहित विभिन्न अप्लायसेंस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
एमएसएमई-सैमसंग टेक्निकल स्कूल सैमसंग के एडवांस रिपेयर और उद्योग कौशल संवर्धन कार्यक्रम चलाएंगे। जिसमें विद्यार्थियों को मोबाइल फोन, टेलीविजन, होम थियेटर, होम अप्लायंसेस और उनसे जुड़ी एसेसरीज जैसे उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक उत्पादों के लिए कारोबार की जरूरतों के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स के प्रेसिडेंट एवं सीईओ (दक्षिण-पश्चिम एशिया) बीडी पर्क ने कहा कि भारत वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग के लिए एक प्रमुख बाजार है, जिसमें रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं। इंडस्ट्री की एक अग्रणी कंपनी के तौर पर सैमसंग इस क्षमता का लाभ उठाने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है।
20,000 होगी प्रति कोर्स की फीस
एमएसएमई के विकास आयुक्त एवं अतिरिक्त सचिव अमरेंद्र सिन्हा ने कहा कि तीन माह की अवधि वाले प्रत्येक कोर्स की फीस 20,000 रुपये है। यदि विद्यार्थी इसका भुगतान करने में सक्षम नहीं है, तो हम बैंक लोन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे। कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थी सैमसंग ज्वाइन करने या अपना कारोबार शुरू करने या सैमसंग की प्रतिस्पर्धी कंपनी भी ज्वाइन करने के लिए स्वतंत्र है। हमारा उद्देश्य देशभर से प्रति वर्ष 10,000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
10 शहरों में खुलेंगे एमएसएमई टेक्निकल स्कूल
एमएसएमई-सैमसंग टेक्निकल स्कूल इस साल 10 शहरों में खुलेंगे। यह स्कूल नई दिल्ली, भुवनेश्वर, लुधियाना, अहमदाबाद, हैदराबाद, औरंगाबाद, कोलकाता, वाराणसी, मुंबई और चेन्नई में एमएसमई तकनीकी केंद्रों पर खोले जाएंगे।