फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   mother dairy rate rise once again

मदर डेयरी का दूध आज से महंगा

Wed, 23 Oct 2013 10:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Oct 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
mother dairy rate rise once again
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार से अपने सभी उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं। मदर डेयरी ने दूध की कीमतें दो से तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाई हैं।
विज्ञापन


फुल क्रीम दूध का दाम 42 से बढ़ाकर 44 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। प्रीमियम फुल क्रीम की कीमत 43 से बढ़ाकर 46 रुपये प्रति लीटर की गई है।

टोंड दूध अब 34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, पहले यह 32 रुपये लीटर था। डबल टोंड की कीमत 28 से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

लाइट मिल्क 24 से बढ़ाकर 26 रुपये जबकि स्टैंडर्ड मिल्क 35 से बढ़ाकर 37 रुपये लीटर किया गया है। टोकन के जरिए बेचे जाने वाला बीवीएम अब 32 रुपये प्रति लीटर होगा, पहले यह 30 रुपये प्रति लीटर था।

मदर डेयरी की तरफ से मंगलवार को कहा गया कि दूध खरीदने की लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी करने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed