{"_id":"d909a41c-c620-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"mother-dairy-hikes-milk-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का एक और झटका, मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महंगाई का एक और झटका, मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर डेयरी ने सोमवार से दिल्ली एनसीआर में दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
फुल क्रीम प्रीमियम और फुल क्रीम (पॉली पैक) पर तीन रुपये और टोंड, डबल टोंड व टोकन वाले मिल्क पर दो-दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
अब मदर डेयरी का फुल क्रीम प्रीमियम दूध 43 रुपये, फुल क्रीम (पॉली पैक) 42 रुपये और टोंड मिल्क (पॉली पैक) 32 रुपये में मिलेगा।
वहीं, टोकन वाला दूध 30 रुपये और डबल टोंड मिल्क 28 रुपये में मिलेगा। स्कीम्ड और स्टैंडर्ड मिल्क के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है।
स्कीम्ड मिल्क 22 रुपये और स्टैंडर्ड मिल्क 33 रुपये प्रति लीटर ही मिलेगा। इससे पहले सितंबर 2012 में मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाई थीं।