फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   most expensive celebrity pets

ऑक्टोपस और टाइगर जैसे जानवरों को भी पालतू बनाकर रखते हैं ये सितारे

Thu, 28 May 2015 09:23 AM IST
Updated Thu, 28 May 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
most expensive celebrity pets

माइक टाइसन के टाइगर से लेकर लेनार्डो डिकॉर्पियो के कछुओं तक, हॉलीवुड के कई सारे ऐसे सेलेब्रिटीज हैं, जो पालतू जानवरों पर काफी मोटी रकम खर्च करते हैं।

विज्ञापन


खर्च करते हैं मोटी रकम

माइक टाइसन के टाइगर से लेकर लेनार्डो डिकॉर्पियो के कछुओं तक, हॉलीवुड के कई सारे ऐसे सेलेब्रिटीज हैं, जो पालतू जानवरों पर काफी मोटी रकम खर्च करते हैं।

लेनार्डो डिकॉर्पियो के कछुए

लेनार्डो के पास पालतू जानवर के नाम पर एक कछुआ है। इसकी कीमत 400 डॉलर (लगभग 25,200 रुपए) है। आपको बता दें कि कछुए की सामान्य उम्र करीब 100 साल तक की होती है। माना जा रहा है कि इनका यह कछुआ 200 पाउंड का होने तक बड़ा हो सकता है और करीब 80 साल और जीने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन

माइक टाइसन के टाइगर

most expensive celebrity pets

दुनिया के लोकप्रिय बॉक्सर माइक टाइसन के पास 3 रॉयल बंगाल टाइगर हुआ करते थे। बॉक्सिंग के अलावा इन्हें पालतू जानवरों के प्रति एक अनोखे प्यार के लिए भी जाना जाता है। जहां एक ओर टाइसन को कबूतरों से प्यार है, वहीं दूसरी ओर वह टाइगर भी पालने के शौकीन थे।

इनके पास एक नर टाइगर (बोरिस) और दो मादा टागइर (केन्या और स्टोर्म) थी। इन्हें टाइसन मे 4000 डॉलर (करीब 2,52,000 रुपए) में खरीदा था। कुछ समय बाद यह पता चला कि टाइसन के पास टाइगर पालने के लाइसेंस नहीं है, जिसके बाद इन टाइगरों को कोलोराडो भेज दिया गया।

निकोलस केज का ऑक्टोपस

most expensive celebrity pets

आपको ये सुनकर अजीब तो लगेगा ही साथ ही आप हैरान भी होंगे कि कोई ऐसा भी व्यक्ति है जो ऑक्टोपस पालता है। आपको बता दें कि ऑक्टोपस बेहद खतरनाक जानवर होता है, जो किसी से भी दोस्ती नहीं करता।

जरा सोचिए, जिसे आप इतने प्यार से पाल रहे हैं, उसे गले से भी नहीं लगा सकेंगे। लेकिन इन सब बातों का निकोलस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने 1,50,000 डॉलर (करीब 94,50,000 रुपए) में एक खतरनाक ऑक्टोपस खरीद ही लिया।

विज्ञापन

माइकल जैक्स का चिमपैंजी

most expensive celebrity pets

एक वो भी वक्त था, जब माइकल जैक्शन को उनके चिमपैंजी के बिना नहीं देखा जाता था। वह हमेशा उसे साथ रखते थे। एक बार तो माइकल उस चिमपैंजी को अपने साथ जापान भी ले गए थे, जहां पर उन्होंने ओसाका के मेयर के साथ चाय पी थी।

माइकल जैक्शन ने इस चिमपैंजी को 65,000 डॉलर (करीब 40,95,000रुपए) में खरीदा था। इस चिमपैंजी का नाम था बबल्स, जिसे माइकल ने 1985 में एक कैंसर रिसर्च क्लीनिक से लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed